Neeru Nigam

Add To collaction

विश्वास हो

*विश्वास हो*

हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो 
कितनी भी मुश्किल हो
अडिग तेरी आस हो
हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो ।।

जीत कितनी भी दूर सही
मगर जीतने का हौंसला तेरे पास हो
हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो ।।


फूलों भरी राह ना भी मिले
रुकना नहीं , डगमगाना नहीं
राह मे बिखरे कितने भी फांस हो
हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो ।।


मौत को क्यो स्वीकारना
जब तक बदन में एक भी सांस हो
हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो ।।

क्यों ढूंढें तू कांधा किसी का
जब तेरा अपना कांधा तेरे पास हो
हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो ।।

तू सबके लिए आम ही सही *नीर*
मगर खुद को लिए हमेशा खास हो 
हर भय से बड़ा तेरा विश्वास हो ।।



नीरू

   9
6 Comments

Anju Dixit

03-Feb-2022 04:28 PM

बहुत उम्दा लिखा

Reply

Author Pawan saxena

20-Feb-2021 09:13 PM

very Good . bohut achcha apne likha hai , ummed hai apse or bhe padhne ko milega hamko

Reply

Amitesh Singh

20-Feb-2021 09:01 PM

As usual awesome lines ☺️

Reply